सनम बेवफा' फिल्म देखकर शहजाद अली ने 20 करोड़ रुपये में बनवाई थी हवेली, इस तरह हुई धराशायी,
मध्य प्रदेश के छतरपुर में पत्थरबाजी के आरोपी हाजी शहजाद अली की हवेली को ध्वस्त कर दिया गया है। सात साल में 20 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह आलीशान हवेली चंद मिनटों में धराशायी हो गई। देखें वीडियो- मध्य प्रदेश, छतरपुर : 'सनम बेवफा' फिल्म से प्रेरित होकर हाजी शहजाद अली ने 20 करोड़ रुपये की लागत से एक आलीशान हवेली का निर्माण करवाया था। यह हवेली सात साल की मेहनत और भारी खर्च से बनाई गई थी। हालांकि, पत्थरबाजी के आरोपी शहजाद अली की यह भव्य हवेली अब जमींदोज कर दी गई है। पुलिस द्वारा चलाए गए बुलडोजर के एक ही झटके में यह शानदार हवेली मलबे में तब्दील हो गई। पुलिस पर पथराव करने के आरोप में शहजाद अली के मकान पर यह कार्रवाई की गई थी। जिस महल जैसे मकान को 20 करोड़ रुपये में बनाया गया था, वह चंद मिनटों में धराशायी हो गया। बताया जा रहा है कि इस हवेली के इंटीरियर के लिए कई सामान विदेशों से मंगवाए गए थे। शहजाद अली का यह आलीशान मकान नया मुहल्ला में स्थित था, जो अब सिर्फ मलबे का ढेर बनकर रह गया है।